Sunday, September 11, 2022

लोनावाला पूणे यात्रा-4 जंहा बचपन बीता शिवाजी महाराज का,जंहा कटी शाइस्ता खां की उंगलिया


प्रारम्भ से पढ़ने के लिए क्लिक करे 

 31 मई 2022 मंगलवार (प्रात: 8.30)

पूणे


इस यात्रा का आज अंतिम दिन है। पिछले तीन दिन मैने और वैदेही ने पूणे में गुजारे है। 

29 की सुबह हम मलवली में थे जहां से 10.20 पर पूणे की लोकल थी। कमलेश को उसके भाई निमिल के पास चिंचवड जाना था। हम लोकल में सवार हुए। पूणे आखरी स्टेशन था। हम पूणे दोपहर 12 बजे पंहुचे। यहां सुरक्षा(मनु) के घर पंहुच कर भोजन किया। कुछ वक्त रुक कर शाम को पूणेके हाण्डेवाडी रोड इलाके में डा.रवीन्द्र कोठारी (रवि काका) के घर पंहुचे। वहां दो तीन घण्टे गुजारे। कोठारी घराने का पूरा इतिहास मैने मोबाइल से पीडीएफ फार्मेट में मोबाइल में सेव किया। इसे अब मेरे ब्लाग पर लगाना है।

लोनावाला पूणे यात्रा-3 शिवलिंग के आकार का पर्वत और खंडाला घाट की गहराइया

प्रारम्भ से पढ़ने के लिए क्लिक करे 

 28 मई 2022 शनिवार(सुबह 7.15)

यूथ होस्टल्स मलवली


आज कैम्प का आखरी दिन है। कल सुबह अल्पाहार के बाद यहां से रवानगी होगी। आज का दिन हम लोनावाला,खण्डाला की लोकल साईट सीइंग करेंगे।


अब कुछ बातें इस क्षेत्र की। मलवली जहां हम रुके हुए है,यहां से चारों तरफ सह्यïाद्री के पहाड नजर आते है। मलवली और लोनावाला इन पहाडों के बीच मैदानी इलाका है। यहां पूरे वक्त ठण्डी हवाएं चलती रहती है।

लोनावाला पूणे यात्रा-2 आसमान से बाते करता शिवाजी का लौहगढ़ और गुफाये जो मै देख न सका

 प्रारम्भ से पढ़ने के लिए क्लिक करे 

  

26 मई 2022 गुरुवार (सुबह 7.00)

यूथ होस्टल मलवली


फैमिली कैम्प का आज पहला दिन है। आज से तीन दिनों तक हम इस इलाके का भ्रमण करेंगे। सुबह 6.00 बजे उठकर फ्रैश होकर इस वक्त हम चाय पी चुके है। आगले आधे घण्टे में स्नानादि से निवृत्त होकर नाश्ता करेंगे।

जिस परिसर में हम रुके है,यह सम्पर्क बालग्र्राम कहलाता है।  सम्पर्क यानी सोशल एक्शन फार मेनपावर

यात्रा वृत्तान्त 39 लोनावाला पूणे यात्रा-1 शिवाजी पार्क के साथ सिद्धेश्वर के दर्शन

 (24 मई 2022 से 1 जून 2022)


 शिवाजी पार्क के साथ सिद्धेश्वर के दर्शन 

24 मई 2022 मंगलवार (रात 9.05)

एस-2 कोच इन्दौर दौन्ड एक्सप्रेस 22944


इस वक्त हमारी ट्रेन पूणे के रास्ते पर दौडी जा रही है।


हमारी इस पारिवारिक यात्रा में,मै,मेरे साथ वैदेही,कमलेश पाण्डेय,श्रीमती रचना,अवनी और अदिता शामिल है। यह यात्रा करीब एक महीने पहले तय हुई थी। कमलेश की इच्छा थी कि हम जबलपुर की तरफ जाएं,लेकिन वहाम जबर्दस्त गर्मी थी। इसलिए मैने यूथ होस्टल्स के प्रौग्र्राम देखे।

जारी है जुमलो के जरिये जनता का जनादेश जीतने का जतन

 -तुषार कोठारी देश की सरकार बनाने के आम चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके है। पिछले कई दशकों में शायद यह पहली बार ही हो रहा है कि देश भर में बहस ...