Friday, July 31, 2015

फांसी और फांसी में अन्तर

-तुषार कोठारी

इस मौके पर याद कीजिए करीब तीन साल पहले 21 नवंबर 2013 की घटना। देश में यूपीए की तथाकथित बहादुर सरकार थी। जेल में फांसी की सजा पा चुका पाकिस्तानी आतंकी अजमल कसाब बन्द था। अचानक सुबह सवेरे एक चैनल और थोडी ही देर में तमाम चैनलों ने कसाब को फांसी देने की खबर चलाना शुरु कर दी। सरकार ने गुपचुप तरीके से कसाब को फांसी दी और फिर धीरे से यह खबर टीवी चैनलों को लीक कर दी गई। जल्दी ही टीवी चैनलों पर देश के विद्वतजन और विशेषज्ञ आतंकवाद,फांसी जैसे मुद्दों पर बहस मुबाहसे करते नजर आने लगे। तमाम चैनलों पर देश की बहादुरी के कसीदे पढे जाने लगे।

Friday, July 17, 2015

From KanchanJanga to Cherapunji यात्रा वृत्तान्त-12 कंचनजंगा से चेरापूंजी की बरसातों तक

(30 दिसम्बर 2011 से 12 जनवरी 2012)
देश के उत्तरपूर्वी ईलाके को देखने की बरसों पुरानी इच्छा जनवरी 2012 में तब पूरी हुई,जब हम लोगों ने सिक्किम से लेकर भूटान और उत्तरपूर्व तक जाने का कार्यक्रम बनाया। यह कार्यक्रम इसलिए भी बन गया,क्योकि नरेन्द्र शर्मा को तबादला इप्का ने सिक्किम में कर दिया था। इसी मौके का फायदा उठाने के लिए हमने यह कार्यक्रम बनाया। इस यात्रा की एक खासियत यह भी थी इसमें जीवन में पहली बार हवाई यात्रा भी की। इस यात्रा में हमने सिक्किम,भूटान,असम और मेघालय के कई शहरों को छुआ। यह यात्रा 2011 के आखरी दिनों में शुरु हुई। डायरी लिखने का क्रम पांच दिन बाद मेघालय की राजधानी शिलांग पंहुचने के बाद शुरु हुआ।

From the Home of Tigers यात्रा वृत्तान्त- 11 शेरों के घर कान्हा में

कान्हा के राष्ट्रीय उद्यान में जाने का यह दूसरा मौका था। पहली बार की यात्रा मित्रों के साथ थी,लेकिन तब डायरी नहीं लिखी थी। उस यात्रा में नरेन्द्र शर्मा,भारत गुप्ता,राजेश घोटीकर, और नागपुर से विनय कोटिया मेरे साथ थे। इस बार की यात्रा पारिवारिक यात्रा थी। यह पहला मौका था जब हम मित्र सपरिवार यात्रा पर जा रहे थे।  यह यात्रा 2011 में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को प्रारंभ हुई थी। 

जारी है जुमलो के जरिये जनता का जनादेश जीतने का जतन

 -तुषार कोठारी देश की सरकार बनाने के आम चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके है। पिछले कई दशकों में शायद यह पहली बार ही हो रहा है कि देश भर में बहस ...