Friday, September 29, 2023

सिन्धु दर्शन यात्रा-8 रघुनाथ मंदिर की परिक्रमा और बावे वाली माता के दर्शन

 30 जून 2023 शु्क्रवार (रात 11.55) 

 होटल वरमन लाज (जम्मू)  


इस वक्त मैं जम्मू की वरमन लाज में अब सोने की तैयारी में हूं और सोने से पहले आज का घटनाक्रम लिख रहा हूं।  मेरा अंदाजा था कि सुबह 8 बजे गाडियां श्रीनगर से निकल जाएगी। 8.20 पर गाडियां रवाना हो गए। गाडियां चली और थोडी ही देर बाद मुझे नींद आ गई।  एकाध घण्टे बाद जब नींद खुली,तो पता चला कि सिन्धु दर्शन यात्रियों का बाकायदा कानवाय चल रहा है। बाकी का सारा ट्रैफिक रोका हुआ था। सिन्धु दर्शन की बसें और कारें निकाली जा रही थी।  श्रीनगर से निकलने पर अनन्तनाग तक आतंकवाद का डर बताया जाता है,हांलाकि अब ये सब नदारद हो चुका है,लेकिन चूंकि एक जुलाई से अमरनाथ यात्रा प्रारंभ हो रही है। सुरक्षा बल सिन्धु यात्रा के बहाने सुरक्षा व्यवस्था की रिहर्सल कर रहे थे। 

सिन्धु दर्शन यात्रा-7 श्रीनगर में सबसे ऊँची पहाड़ी पर है आदिगुरु शंकराचार्य

 29 जून- यानी आज की सुबह हम करीब साढे छ: बजे उठे। देर रात को यह तय हुआ था कि श्रीनगर की लोकल साइट सीइंग यात्रा समिति द्वारा कराई जाएगी। सुबह साढे सात पर नाश्ता करके सुबह आठ बजे बस से निकलना था। हम जल्दी तैयार हुए और पोहे व ब्रेड पडा का नाश्ता करके साढे आठ पर बस में सवार हो गए। 

सिन्धु दर्शन यात्रा-6 तोलोलिंग और टाइगर हिल के पास ही है कारगिल वॉर म्यूजियम

 28 जून 23 बुधवार  


सुबह मुझे लगा था कि इतनी जल्दी कैसे निकल पाएंगे,इसलिए मैं कुछ आराम से उठा था। धीरे धीरे तैयार हो रहा था। पता चला कि सारे सहयात्री सुबह 6.30 पर तैयार होकर नाश्ता करने पंहुच गए। मुझे तैयार होते होते 7.20 हो चुके थे। इस समय तक सारे सहयात्री बस में पंहुच गए थे। मैने झटपट जैसे तैसे दो पुडी खाई और बैग लेकर बस में पंहुच गया।   ठीक 8.10 पर बस कारगिल से चल पडी। करीब डेढ घण्टे बाद द्रास में स्थित कारगिल वार म्यूजियम पंहुच गए। 

सिन्धु दर्शन यात्रा-5 उस पवित्र सिंधु नदी के दर्शन जहा पनपी सिंधु सभ्यता

 25 जून 2023 रविवार  


रविवार का दिन सिन्धु दर्शन यात्रा समिति ने सिन्धु पूजन उत्सव के लिए निर्धारित किया था। सिन्धु घाट होटल से करीब 15 मिकी दूर है। यहां ओपन आडिटोरियम बनाया गया है। सिन्धु स्नान भी किया जा सकता था,लेकिन हमारे जाने के वाहन साढे नौ बजे आए,तब तक हमारा स्नान हो चुका था। आज का भोजन भी कार्यक्रम स्थल पर ही था।  हम सभी होटल से नाश्ता करके निकले।

सिन्धु दर्शन यात्रा-4 खतरों और परेशानियों के तीन दिन

  25 जून 2023 रविवार (रात 00.41) 

होटल अशुर रेसीडेन्सी लेह(लद्दाख) 


 कैलेण्डर की तारीख बदलकर 25 जून हो चुकी है। हमारे इस होटल में हर कोई सौ चुका है। मैं डायरी लिख रहा हूं।  पिछली बार मैने डायरी 22 जून को सुबह 3.45 पर लिखी थी। तब से लेकर अभी तक डायरी मेरे पास नहीं थी। पिछले तीन दिनों की घटनाएं बडी ही रोमांचक और विचित्र  थी। मजेदार यहां तक कि मेरे पास डायरी भी नहीं थी। आज डायरी मेरे पास आई और मैने लिखना शुरु किया।

सिन्धु दर्शन यात्रा-3 हिमाचल में भी विराजे है बर्फानी अमरनाथ

20 जून 2023 मंगलवार (रात 10.15) 

 जेसिका होटल मनाली (हिप्र)


  इस  वक्त हम भोजन करके जेसिका होटल के कमरे में लौट चुके है और सोने की तैयारी में है। कल सुबह 9 बजे हमे निकलना है।  कल हम यहां से केलांग जाएंगे और परसो केलांग से लेह जाएंगे।  अब बात कल की। 


कल शाम करीब 4 बजे हम सैनी धर्मशाला से गूजर धर्मशाला लौट आए थे। हमे कहा गया था कि शाम पांच बजे यात्रा के  शुभारंभ का कार्यक्रम होगा। हमने तय किया था,कि 5 नहीं 6  से साढे छ: बजे के बीच सैनी धर्मशाला पंहुचेगे।  हम पौने सात बजे अपना लगेज पैक करके गूजर धर्मशाला के कमरे से नीचे उतरे और एक इ रिक्शा  पकड कर सैनी धर्मशाला पंहुचे। 

सिन्धु दर्शन यात्रा-2 यहाँ आज भी गूंजते है गीता उपदेशक श्रीकृष्ण के स्वर

 18 जून 2023 रविवार (प्रात:10.30) 

गूजर धर्मशाला कुरुक्षेत्र   


इस वक्त मैं स्नान करके तैयार हो चुका हूं।वैदेही अब स्नान करने जा रही है। कल चुनिन्दा सिन्धु दर्शन यात्री यहां पंहुचे थे,लेकिन आज बडी संख्या में यात्री आ चुके है,जो हमारे आस पास के कमरो में ठहरे है। आज हम कुरुक्षेत्र के अन्य दर्शनीय स्थल देखेंगे। 

यात्रा वृत्तांत 42 सिन्धु दर्शन यात्रा-1 देश का इकलौता स्थान लेह जहा बहती है पवित्र सिंधु नदी

 यात्रा वृत्तांत 42 

  (हिमाचल,लद्दाख कश्मीर यात्रा) 16 जून 2013 से 03 जुलाई 2023  


17 जून 2023 शनिवार (प्रात: 8.25)

 खजुराहो कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस कोच न. एस-2  


हजरत निजामुद्दीन से हम इस ट्रेन में सवार हुए है और ये ट्रेन कुरुक्षेत्र के लिए चल पडी है। हम दोपहर तक कुरुक्षेत्र पंहुचेंगे,जहां से वास्तविक सिन्धु दर्शन यात्रा प्रारंभ होगी।  हमारी ये यात्रा कल ही यानी 16 जून को शुरु हो गई थी। बीती रात मैं और वैदेही एकता नगर ह.निजामुद्दीन सुपरफास्ट ट्रेन में सवार हुए थे। ट्रेन आधे घण्टे की देरी से 9.30 पर रतलाम से चली और आज सुबह 6.00 बजे ह.निजामुद्दीन पंहुची थी।  

जारी है जुमलो के जरिये जनता का जनादेश जीतने का जतन

 -तुषार कोठारी देश की सरकार बनाने के आम चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके है। पिछले कई दशकों में शायद यह पहली बार ही हो रहा है कि देश भर में बहस ...