Monday, June 15, 2026

गोवा यात्रा-6/ चमत्कारिक वेतोबा देव,जिन्हे चढाते हैं विशाल चप्पलें और रेडी के चमत्कारिक गणेश जी

 (प्रारंभ से पढने के लिए यहां क्लिक करें)

30 नवंबर 25 रविवार

पणजी-कुडाल


रात को काफी देर हो गई थी इसलिए सुबह उठने में देर हो गई। मुझे पूरा अंदाजा था कि पाटिल सा. 8-8.30 तक आ जाएंगे। वे ठीक 8.30 पर आ गए। हम जल्दी जल्दी तैयार हुए और 9.30 तक पणजी से कुडाल जाने के लिए रेडी हो गए। एक बार फिर सामने महालक्ष्मी मन्दिर में जाकर दर्शन किए और कुडाल के लिए निकल पडे।

गोवा यात्रा-5/दक्षिण गोवा के भव्य मन्दिरों के दर्शन

 (प्रारंभ से पढने के लिए यहां क्लिक करें)

29 नवंबर 2025 शनिवार

विजू,आज शाम 7.00 बजे तक अपनी ट्रेनिंग में व्यस्त है। इसलिए आज हमने साउथ गोवा में शांतादुर्गा,मंगेशी आदि मन्दिरों के दर्शन करने का कार्यक्रम बनाया था। चिंतन भी आज हमारे साथ आ गया था। हमने विजू की कार से जाने का तय किया था। सरिता और विराज भी हमारे साथ जाने वाले थे। पहले 10 बजे निकलने का सोचा था लेकिन सरिता भाभी का कहना था कि उन्हे थोडा ज्यादा वक्त लगेगा। 

गोवा यात्रा-4/ इसाई मिशनरियों के अमानवीय अत्यातार का प्रमाण हाथ काटो स्तंभ

 (प्रारंभ से पढने के लिए यहां क्लिक करें)

1 दिसम्बर 25 दोपहर 1.20

ट्रेन न.12978 मरुसागर एक्स (कोच न.बी-5 17,18,20)


उम्मीद के खिलाफ हमारी ट्रेन ज्यादा लेट नहीं हुई। निर्धारित समय 12.35 का था और ट्रेन 1.10 पर आ गई वरना इस इलाके में सिंगल लाइन होने की वजह से गाडियों का लेट होना आम बात है। 

गोवा यात्रा-3/ कलांगुट का रास्ते में सातेरी माता के दर्शन

 (प्रारंभ से पढने के लिए यहां क्लिक करें)

28 नवंबर 2025 शुक्रवार सुबह 8.14

होटल वैलनकन्नी


इस वक्त हम स्नानादि से निवृत्त होकर तैयार होने में लगे है। आज हमे इस होटल से चैकआउट करनाहै और पणजी के नए होटल में चैकइन करना है।

गोवा यात्रा-2/ पणजी की महालक्ष्मी और राधाकृष्ण के दर्शन

 (प्रारंभ से पढने के लिए यहां क्लिक करें)

27 नवंबर शाम 4.45

होटल वैलनकन्नी (रुम जी-4)

इस वक्त हम दिनभर घूम घाम कर फिर से होटल में आराम कर रहे हैं। आज सुबह करीब 10 बजे होटल में पोहे ब्रेड बटर का नाश्ता करके करीब 11 बजे निकले थे। होटल में ही रेंटल स्कूटर आ गया था। 500 रु. प्रतिदिन के किराये पर तीन दिन के लिए स्कूटर लिया है। सुबह ही विजू का फोन आ गया था कि वह 11.30 पर उसके आफिस में पंहुच जाएगा। इसलिए सबसे पहले पंजिम(पणजी) में उसके आफिस जाने का ही इरादा बनाया। इस बीच रत्नागिरी में महेश जी से चर्चा हो गई और यह तय हो गया कि रत्नागिरी 1 दिसम्बर को ही सुबह जाएंगे और वहीं से ट्रेन में सवार होंगे। 

यात्रा वृत्तान्त-49/ भव्य मन्दिरों वाले राज्य गोवा की यात्रा

 (26 नवंबर 2025 बुधवार से 2 दिसम्बर 2025)


ट्रेन न.20932 इन्दौर कोचुवेली सुपरफास्ट

कोच न.बी-1- 26,26  दोपहर 11.00


इस वक्त हमारी ट्रेन पनवेल पंहुचने वाली है। हमारी ये यात्रा रेलवे के लिहाज से 26 नवं.को,लेकिन बीती रात 12.45 पर रतलाम से शुरु हुई। इस यात्रा में मैं और वैदेही,गोवा की चार दिनों की यात्रा पर जा रहे हैं।

सोमनाथ दीव यात्रा-4 बब्बर शेरों के इलाके में एक रात....

(प्रारंभ से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे )

22 सितम्बर 2025 सोमवार,दोपहर 2.40

इ खबरटुडे आफिस


हमारी यात्रा तो 20 सितम्बर की रात्रि को ही रतलाम वापसी के साथ समाप्त हो गई थी,लेकिन सासन गिर से अहमदाबाद और फिर वहां से रतलाम की यात्रा के बीच में इतना समय ही नहीं मिला कि यात्रा के अंतिम चरण की घटनाएं डायरी में दर्ज की जा सके। ये समय आज डायरी वापस मिलने के बाद मिल पाया है। डायरी भी प्रकाश की कार में ही छूट गई थी,जो आज मिली है। खैर..। अब बात वहां से,जहां से छोडी थी।

सोमनाथ दीव यात्रा-3 / नौसेना के पराक्रम दिखाताआईएनएस खुकरी और भव्य दिव्य सोमनाथ मन्दिर

 (प्रारंभ से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे )

19 सितम्बर 2025 शुक्रवार सुबह 8.07

होटल अन्नपूर्णा,सासन गिर


इस वक्त हम देश के एकमात्र गिर राष्ट्रीय उद्यान के बफर झोन सासन में इस होटल में रुके हैं।  कल के दिन की व्यस्तता के चलते कल का घटनाक्रम दर्ज नहीं कर पाया था। इसलिए अब लिख रहा हूं।

सोमनाथ दीव यात्रा-2/ समुद्र के बीच प्राचीन इंजीनियरिंग का कमाल- निष्कलंक महादेव

 (प्रारंभ से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे )

17 सितम्बर 25 बुधवार रात 22.22

अपना होटल दीव


कल हम भावनगर से पहले हाईवे पर होटल रायल रुम्स में रुके थे। आज सुबह करीब 10.00 बजे वहां से निकलने के लिए तैयार हो चुके थे। इसी दौरान,नीलेश ने आकर बताया कि यहां से 10-12 किमी दूरी पर निष्कलंक महादेव का मन्दिर है,जो कि अत्यन्त प्राचीन और जागृत मन्दिर है। उसे देखते हुए आगे बढना चाहिए। 

यात्रा वृत्तान्त-48/ सोमनाथ महादेव और दीव की यात्रा (मंगलवार 16 सितम्बर 2025 से 20 सितम्बर 2025 )

16 सितम्बर 2025 मंगलवार

रात 9.30- भावनगर से पहले


इस बार की ये यात्रा कई मायनों में अनोखी है। यात्रा तो होना थी,किन्नर कैलास की और वह भी जुलाई के महीने में,लेकिन फिर जुलाई में अभिभाषक संघ के चुनावों की चर्चा शुरु हो गई और दशरथ जी ने चुनाव लडने का मन बना लिया। फिर तय हुआ कि चुनाव निपटते ही किन्नर कैलास के लिए रवाना हो जाएंगे। चुनाव अगस्त की 23-24 को होना तय हुए। इसी दौरान,उत्तराखण्ड और देश भर में जबर्दस्त बारिश हो गई। किन्नर कैलास यात्रा ही रद्द हो गई। इधर मुझे स्वयं स्वास्थ्य की समस्याएं हो गई। उदर रोग ने महीने भर से अधिक कष्ट में रखा,तो कुल मिलाकर यात्रा की योजना रद्द हो गई।