Saturday, August 22, 2026

पंच केदार यात्रा - अंतिम / मेवात की आखरी रात,मंदसौर में मित्रो का साथ

 (प्रारम्भ से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे)

24 जुलाई 26 शुक्रवार (सुबह 8.54)

होटल चूटानी,फिरोजपुर झिरका


इस वक्त हम हरियाणा के मेवात इलाके के फिरोज पुर झिरका के इस होटल में हैं और इस यात्रा के अंतिम सफर की तैयारी में है। ये वही होटल है,जिसमें एक बार हम लद्दाख जाते वक्त रुके थे।

पंच केदार यात्रा-5 / बद्रीनाथ धाम में दर्शन और देश के प्रथम गांव माना का भ्रमण

 (प्रारम्भ से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे)

22 जुलाई 26 बुधवार (प्रात: 7.30)


इस समय हम मंदिर जाने के लिए तैयार हो रहे हैं। मंदिर के तप्त कुण्ड पर स्नान करेंगे,दर्शन करेंगे और बद्रीनाथ धाम से प्रस्थान कर देंगे।

पंच केदार यात्रा -4 / कल्पेश्वर महादेव और कल्प गंगा के दर्शन

 (प्रारम्भ से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे)

21 जुलाई 2026 मंगलवार (शाम 7.25)

बद्रीश कैलाशम होटल,बद्रीनाथ धाम


इस वक्त हम लोग बद्रीनाथ के तप्त कुण्ड में स्नान करके,श्री बद्री विशाल के दर्शन करने के बाद इस होटल में आराम कर रहे हैं।

पंच केदार यात्रा-3 / रांसी गांव से चलकर अगले दिन हुए मध्य महेश्वर के दर्शन

 (प्रारम्भ से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे)

17 अगस्त शाम 7.00 बजे

रांसी गांव के होम स्टे में


दोपहर को डायरी लिख ही रहा था कि टोबल पर भोजन लग गया। हमने राजमा की सब्जी,दाल और रोटी का आर्डर दिया था। भूख तेज लगी थी,इसलिए डायरी वहीं छोडकर पहले पेट पूजा में जुट गए।

पंच केदार यात्रा-2 / दुनिया का सबसे ऊँचा शिव मंदिर तुंगनाथ महादेव

 (प्रारम्भ से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे)

16 जुलाई 2026 (रात 10.55)

चोपता तुंगनाथ


इस वक्त तारीख बदलने में एक घण्टा बाकी है। हम लोग चोपता आ चुके है और एक होटल में 4 बेडेड रुम दो हजार रु.में लेकर रुक चुके है। मेरे सभी साथी सौ चुके है और मैं डायरी के साथ हूं। आज की रात यहां पंहुचने के बाद गाडी का माइलोमीटर 1205 किमी पर पंहुचा है,यानी आज हमने चार सौ पांच किमी की दूरी तय की है।

यात्रा वृत्तान्त-51/ उत्तराखंड के पंच केदार की यात्रा

 (15 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक )


15 जुलाई 2026 (रात 12.10)

ओम सतगुरु वैष्णो होटल,परतापुर, दिल्ली मेरठ हाईवे


रेलवे के हिसाब से आज तारीख बदलकर 16 जुलाई हो चुकी है,लेकिन मेरे लिए सूर्योदय होने पर ही तारीख बदलेगी। इसलिए 15 जुलाई की रात 12.10 पर मैं डायरी के साथ हूं।