(26 नवंबर 2025 बुधवार से 2 दिसम्बर 2025)
ट्रेन न.20932 इन्दौर कोचुवेली सुपरफास्ट
कोच न.बी-1- 26,26 दोपहर 11.00
इस वक्त हमारी ट्रेन पनवेल पंहुचने वाली है। हमारी ये यात्रा रेलवे के लिहाज से 26 नवं.को,लेकिन बीती रात 12.45 पर रतलाम से शुरु हुई। इस यात्रा में मैं और वैदेही,गोवा की चार दिनों की यात्रा पर जा रहे हैं।
यह यात्रा अचानक तय हुई। गोवा में इस वक्त इंटरनेशनल फिल्म फेस्टीवल चल रहा है और चिंतन ने फिल्म फेस्टीवल में जाने की इच्छा जताई। चिंतन गोवा जा रहा था,इसलिए वैदेही ने कहा कि हम भी गोवा चलें ताकि कुलदेवी के दर्शन कर लिए जाए। चिंतन गोवा पंहुच चुका है। हम अब निकले हैं। फेस्टीवल 28 तारीख तक है। तब तक हम गोवा में रहेंगे फिर कुडाल में संगीता ताई पाटिल और संभव हुई तो रत्नागिरी में सविता ताई साखलकर से मिलेंगे। हमारी वापसी की ट्रेन 1 दिसम्बर को है। हम 2 दिसम्बर को रतलाम पंहुच जाएंगे।
हमारी ट्रेन कुछ देरी से चल रही है। हमारा टिकट तो मडगांव तक का है,लेकिन हम उससे करीब दो घण्टे पहले थिविम में उतर जाएंगे। थिविम में उतरने का सुझाव विजू ने दिया था। जब गोवा यात्रा की प्लानिंग हुई तो विजू पिल्लई को बताना जरुरी था,आखिर गोवा में वही चिंतन की और हमारी चिंता करेगा।
ट्रेन अब कोंकण क्षेत्र में प्रवेश करने वाली है। इस मार्ग में ढेरों टनल्स और ब्रिजेस है। मजेदार रास्ता है। पनवेल के बाद यह इलाका शुरु हो जाएगा।
27 नवंबर 25 गुरुवार प्रात: 9.31
होटल वैलनकन्नी पणजी
इस वक्त हम इस होटल में तैयार हो रहे हैं। अल्पाहार करने के बाद यहां से घूमने निकलेंगे। कल शाम हमारी ट्रेन को 7.25 पर थिविम पंहुच जाना चाहिए था,लेकिन सिंगल लाइन होने की वजह से ट्रेन लेट होती रही और हम रात 9.10 पर स्टेशन पर उतरे। विजू हमें लेने के लिए स्टेशन पर मौजूद था। विजू की गाडी में सवार होकर सीधे उसके घर पंहुचे। विजू के माता पिता सरिता भाभी और विराज से मुलाकात के साथ चाय पी। हम सभी वहां से होटल पंहुचे। होटल में कुछ देर रुकने के बाद हम सभी भोजन के लिए निकले। एक स्थान पर इन लोगों ने पाव भाजी का भोजन किया। फिर आइसक्रीम खाई। होटल पर लौटते लौटते रात 12.30 हो गए थे।
आज हम गोवा में घूमेंगे। कहां जाएंगे ये तय नहीं है। देखते है कि क्या करना है?
(अगला भाग पढने के लिए यहां क्लिक करें)
No comments:
Post a Comment