16 सितम्बर 2025 मंगलवार
रात 9.30- भावनगर से पहले
इस बार की ये यात्रा कई मायनों में अनोखी है। यात्रा तो होना थी,किन्नर कैलास की और वह भी जुलाई के महीने में,लेकिन फिर जुलाई में अभिभाषक संघ के चुनावों की चर्चा शुरु हो गई और दशरथ जी ने चुनाव लडने का मन बना लिया। फिर तय हुआ कि चुनाव निपटते ही किन्नर कैलास के लिए रवाना हो जाएंगे। चुनाव अगस्त की 23-24 को होना तय हुए। इसी दौरान,उत्तराखण्ड और देश भर में जबर्दस्त बारिश हो गई। किन्नर कैलास यात्रा ही रद्द हो गई। इधर मुझे स्वयं स्वास्थ्य की समस्याएं हो गई। उदर रोग ने महीने भर से अधिक कष्ट में रखा,तो कुल मिलाकर यात्रा की योजना रद्द हो गई।










