(प्रारम्भ से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे)
16 जुलाई 2026 (रात 10.55)
चोपता तुंगनाथ
इस वक्त तारीख बदलने में एक घण्टा बाकी है। हम लोग चोपता आ चुके है और एक होटल में 4 बेडेड रुम दो हजार रु.में लेकर रुक चुके है। मेरे सभी साथी सौ चुके है और मैं डायरी के साथ हूं। आज की रात यहां पंहुचने के बाद गाडी का माइलोमीटर 1205 किमी पर पंहुचा है,यानी आज हमने चार सौ पांच किमी की दूरी तय की है।









